India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

07:42 PM Apr 07, 2024 IST
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि कांग्रेस देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने पर आमादा है और देश को जाति और पंथ के नाम पर बांट रही है। ठाकुर ने ऊना के बसदेहरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनाव घोषणापत्र देश को बांटने वाला है। उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता वाला कांग्रेस का घोषणापत्र अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति की तर्ज पर है।

Highlights 

डॉ. भीमराव आंबेडकर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका

भाजपा नेता ठाकुर ने कहा कि भारत का संविधान लिखने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने कहा कि नेहरू और गांधी परिवार नहीं चाहते थे कि अनुसूचित जाति परिवार का कोई व्यक्ति आगे आए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य नेता शराब घोटाले में जेल में हैं, जबकि कांग्रेस सांसद और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं को विभिन्न स्रोतों से करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जांच एजेंसियां उनके धन के स्रोतों के बारे में जानने के लिए जांच करने के लिए स्वतंत्र हैं।

लोकसभा और छह विधानसभा सीट भी जीतेगी

उन्होंने लोगों से भाजपा के बैनर तले एकजुट रहने और कांग्रेस के नेतृत्व वाले ‘इंडिया’ गठबंधन के बुरे और नापाक मंसूबों को उजागर करने का आह्वान किया। ठाकुर ने उम्मीद जतायी कि भाजपा आगामी चुनाव में 400 सीट पार कर जाएगी और राज्य की सभी चार लोकसभा और छह विधानसभा सीट भी जीतेगी। विधानसभा की छह सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Advertisement
Next Article