IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Congress नेताओ ने मनाया पार्टी का 139वां स्थापना दिवस

01:36 PM Dec 28, 2023 IST
Advertisement

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आज Congress मुख्यालय में झंडा फहराकर 139वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया, कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह दिन देश के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता और निष्ठा को दर्शाता है।

Highlights:

Congress अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा अन्य नेताओं ने इस मौके को राष्ट्र के प्रति कार्यकत्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया और कहा कि सत्य, अहिंसा, परस्पर सम्मान और भाईचारे की यह परंपरा ही कांग्रेस का दूसरा नाम है। श्री खडगे ने कहा ‘‘कांग्रेस का उद्देश्य जन-कल्याण और देश के लोगों की उन्नति है। हम संसदीय लोकतंत्र पर आधारित ऐसे भारत में विश्वास रखते हैं जिसमें समानता हो, बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए अवसर हो और संविधान में रचे-बसे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन हो। हमें गर्व है कि पिछले 138 वर्षों से हम पूरी ईमानदारी के साथ ऐसे भारत के निर्माण में संघर्षरत हैं। स्थापना दिवसपर मेरी ओर से हर एक भारतीय को हार्दिक शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा ‘‘स्थापना दिवस पर हमारा कर्तव्य है कि हम बड़ संख्या में इकट्ठा हों और देश भर में यह संदेश दें कि Congress पार्टी कभी भी अपनी विचारधारा से दूर नहीं जाएगी और अपने विचार के साथ आगे बढ़गी। हम नागपुर से संदेश देना चाहते हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर हम काम कर रहे हैं। एक खुशहाल और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए आगे आएं, अपना कर्तव्य निभाएं। हाथ से हाथ जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करें। कांग्रेस जितनी सशक्त होगी अधिकारों की लड़ई पार्टी उतनी ही बुलंदी के साथ लड़गी।’’ श्री गांधी ने कहा ‘‘सत्य और अहिंसा जिसकी बुनियाद है।मोहब्बत, भाईचारा, सम्मान और समानता जिसके स्तंभ हैं और देशप्रेम जिसकी छत है। मुझे फक्र है कि मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं, गर्व है कि मैं कांग्रेस का एक भाग हूं। कांग्रेस स्थापना दिवस की सभी नेतागणों, पदाधिकारियों, समर्थकों और मेरे प्यारे बब्बर शेर और शेरनी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।‘

श्रीमती वाड्रा ने कहा ‘स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की गतिविधियों को संचालित करने के लिए‘तिलक स्वराज फंड’की शुरुआत की थी। इसका मकसद असहयोग आंदोलन के लिए पैसे जुटाना था ताकि‘स्वराज’की स्थापना हो सके। आज लगभग सौ साल बाद कांग्रेस ने ‘देश के लिए दान’ अभियान शुरू किया है ताकि लोकतंत्र को बचाया जा सके, चंद अरबपतियों के लिए काम करने वाली तानाशाह सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष खड़ किया जा सके और संविधान को बचाया जा सके।’’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article