India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Congress पार्टी को लगा एक और झटका, Subhash Chawla हुए BJP में शामिल

04:15 PM May 15, 2024 IST
Advertisement

Subhash Chawla Joins BJP: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को चंडीगढ़ में एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक और नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए। चंडीगड़ में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दो बार शहर के मेयर रह चुके Subhash Chawla ने  BJP ज्वाइन कर ली है।

Highlights: 

Congress नेता  Subhash Chawla ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा और लोकसभा उम्मीदवार संजय टंडन ने Subhash Chawla को भाजपा में शामिल कराया।  Subhash Chawla  के साथ-साथ उनके कार्यकर्ता और समर्थकों ने भी बीजेपी का दामन थामा है। Subhash Chawla काफी अनुभावी और शांत नेता हैं। लोगों के बीच Subhash Chawla का छवि साफ-सुथरा वाली है।

Subhash Chawla: पिछले साल ही Congress प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Subhash Chawla चंडीगढ़ प्रदेश Congress कमेटी के अध्यक्ष रह चुके है। जो फरवरी 2021 में प्रदीप छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाकर  Subhash Chawla  को ये पद Congress हाईकमान ने दिया था। हालांकि, Subhash Chawla ने अचानक 11 जून 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं चावला के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे।

पार्टी में  Subhash Chawla  की नाराजगी की चर्चाएं चलीं। वहीं अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद चावला को Congress के लिए उतना सक्रिय नहीं देखा गया। जितना वह पहले सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके Congress से दूरी बनाने और Congress छोड़ने की कई अटकलें बीच-बीच में जन्म लेती रहीं। वहीं अंतता चावला ने Congress से किनारा कर ही लिया। Subhash Chawla चंडीगढ़ प्रदेश यूथ Congress के भी अध्यक्ष रहे हैं।

Subhash Chawla : दो बार चंडीगढ़ से रह चुके हैं मेयर

Subhash Chawla चंडीगढ़ के दो बार मेयर रहे हैं।  Subhash Chawla ने पहली बार 2003 और दूसरी बार 2023 में मेयर पद अपना कार्यकाल पूरा किया। चावला की गिनती चंडीगढ़ के बड़े नेताओं में की जाती है।

 

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article