India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

फिलिस्तीन के समर्थन में कांग्रेस निकालेगी रैली, हजारों कार्यकर्ता लेंगे भाग

04:22 PM Nov 16, 2023 IST
Advertisement

कांग्रेस उत्तरी केरल के कोझिकोड में अगले सप्ताह फिलिस्तीन के समर्थन में एक विशाल रैली आयोजित करने की तैयारी में है। इससे पहले मुस्लिम लीग और राज्य में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) फिलिस्तीन के समर्थन में रैली आयोजित कर चुके हैं।

कांग्रेस ने कहा कि वह एकमात्र राजनीतिक दल है जो भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अपनाए गए इजराइल समर्थक रुख में बदलाव करने में सक्षम है। कांग्रेस की केरल इकाई के प्रमुख के. सुधाकरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि 23 नवंबर को होने वाली रैली में 50,000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कोझिकोड और अन्य जिलों से एकत्र होंगे।

सुधाकरन ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोग 23 नवंबर को कोझिकोड समुद्र तट पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली रैली में शामिल होंगे।’’ पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल रैली की शुरुआत करेंगे।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article