IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Dawood Ibrahim मारा गया? सोशल मीडिया पर लगाई जा रही जहर देने की अटकलें

08:55 AM Dec 18, 2023 IST
Dawood Ibrahim
Advertisement

अडंर वर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को पाकिस्तान में जहर देने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दाऊद को कराची में जहर दिया गया है। हालत गंभीर होने की वजह से वो कराची के एक अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के उस फ्लोर पर दाऊद के अलावा कोई और मरीज नहीं है। वहाँ सिर्फ शीर्ष अस्पताल अधिकारियों और उनके करीबी परिवार के सदस्यों को ही जाने की अनुमती है। हालांकि अभी किसी ने भी जहर दिए जाने की पुष्टि नहीं की है।

पाकिस्तान में सोशल मीडिया डाउन

दुनियाभर की सुरक्षा ऐजेंसियों से बचते हुए 65 वर्षिय दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में अपना गढ़ बना कर बैठा है। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से भी अभी तक उसके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पकिस्तान में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस का सर्वर डाउन कर दिया गया है। दाउद को जहर दिए जाने पर पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने अपने यूट्यूब पर भी पोस्ट किया है। उन्होने सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं के बारे में बताया और गूगल के साथ यूट्यूब का सर्वर डाउन होने की खबर दी।

2003 में किया ग्लोबल टेररिस्ट घोषित

1993 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम ही था। धमाको को अंजाम देने के बाद वो भारत छोड़कर दुबई भाग गया था। जिसके बाद उसने पाकिस्तान में अपना ठिकाना बना लिया। वो अपने परिवार के साथ वहीं रहता है। दाउद के खिलाफ भारत में कई आतंकी हमले, मर्डर, किडनैपिंग, सुपारी हत्या, संगठित अपराध, ड्रग्स, हथियारों की तस्करी जैसे मामले दर्ज हैं। वर्ष 2003 में उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था। वहीं साल 2011 में आई एफबीआई और फ़ोर्ब्स की एक लिस्ट में उसे दुनिया का तीसरा मोस्ट वांटेड भगोड़ा अपराधी बताया गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article