For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi: इस वीकेंट दिल्ली-NCR में जारी रहेगी बूंदाबांदी, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

02:11 AM Jul 27, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
delhi  इस वीकेंट दिल्ली ncr में जारी रहेगी बूंदाबांदी  कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Delhi: देश के कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। कई जगह धीमी बारिश हो रही है तो कही झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले 2-3 दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह भी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। इसके साथ ही दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस वीकेंड में दिल्ली-NCR समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

दिल्ली में इस वीकेंड पर छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर बना रहेगा। इस कारण लोगों का वीकेंड काफी अच्छा गुजरेगा। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने के अनुमान हैं। वहीं 28 जुलाई रविवार और 29 जुलाई सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 30 जुलाई से को भी मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 31 जुलाई और 1 अगस्त को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है या बारिश भी हो सकती है। इस बीच तापमान अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री तक बना रहेगा।

महाराष्ट्र का हाल बुरा

बारिश की वजह से महाराष्ट्र के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मुंबई, पुणे और उसके आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई, पुणे और रायगढ़ जिले के रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यूपी के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग की माने तो लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, मथुरा, हाथरस, आगरा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, औरैया, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, सोनभद्र, अलीगढ़, चंदौली समेत यूपी के कई राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो सकती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×