India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली : तिलक नगर इलाके में दो लोगो को लगी गोली

03:31 PM Nov 18, 2023 IST
Advertisement

एक बार फिर दिल्ली गोलियों की गूंज से सहमी तिलक नगर इलाके की सुबह की शुरुआत गोलियों की आवाज से हुई। जिस दौरान सभी अपने पुरे दिन का शेड्यूल बना कर उस पर अमल कर  दैनिक कार्य में जुटते है। उस समय दिल्ली डबल मर्डर जैसे प्रयास से दहल जाती है।

दोनों घायल फिलहाल बयान देने के लिए अयोग्य

दिल्ली पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी के तिलक नगर इलाके में सुबह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारे जाने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घायलों की पहचान दिग्विजय उर्फ साजन और विकास उर्फ विक्की के रूप में हुई है। जिन्हें दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल फिलहाल बयान देने के लिए अयोग्य हैं। सारी बातें स्पष्ट होने के बाद ही घटना के बारे में आगे की पुष्टि की जा सकेगी। पुलिस ने बताया, "कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

अलीपुर में माँ - बेटी हुई थी इस प्रकार की घटना का शिकार

पुलिस ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में, राष्ट्रीय राजधानी के अलीपुर इलाके में गोली लगने से एक महिला और उसकी बेटी घायल हो गईं। एक अधिकारी ने कहा, "दोनों को अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना संपत्ति विवाद का नतीजा हो सकती है। अधिकतर कोई भी घटना एक दिन का परिणाम नहीं हो सकता। ऐसे में किसी भी प्रकार धमकी , कोई भी संदिघ्ध व्यक्ति को नज़र अंदाज ना करे। इस विषय में नजदीकी पुलिस थाने और अपने घर वालो को जरूर बताए। क्योकि सतर्कता से सही सावधानी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article