W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi University : DU में PG प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी, दाखिला प्रक्रिया शुरू

08:39 PM Jun 29, 2026 IST | Avinay
delhi university   du में pg प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी  दाखिला प्रक्रिया शुरू
Delhi University : DU में PG प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी, आज से दाखिला प्रक्रिया शुरू

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी करने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय के एडमिशन ब्रांच द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दूसरी आवंटन सूची सोमवार, 29 जून की रात जारी की जाएगी, जबकि अभ्यर्थी 30 जून सुबह 10 बजे से 1 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकेंगे।

Advertisement

विश्वविद्यालय के अनुसार संबंधित विभाग, केंद्र और कॉलेज 30 जून से 2 जुलाई शाम 4:59 बजे तक अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और आवेदन का अनुमोदन करेंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 2 जुलाई रात 11:59 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद किसी भी स्तर पर दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisement

डीयू द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने पहली मेरिट सूची में सीट स्वीकार कर ली थी, उन्हें यदि दूसरी सूची में उच्च वरीयता वाला पाठ्यक्रम या संस्थान आवंटित होता है तो वे अपनी सीट अपग्रेड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने पहले से मिली सीट को 'फ्रीज' कर दिया है, उन्हें उन्नयन का विकल्प नहीं मिलेगा।

Advertisement

विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को दूसरी सूची में कोई सीट आवंटित नहीं होती है, तो उसका आवेदन स्वतः अगले चरणों के लिए विचाराधीन रहेगा। वहीं, जिन्होंने पहली सूची में सीट स्वीकार नहीं की थी या प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं की थी, वे दूसरी सूची में उपलब्ध सीटों के आधार पर प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे साझा प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से लॉग इन कर अपने आवेदन की स्थिति पर नजर रखें और सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय के भीतर पूरी करें। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी आवंटन उपलब्ध सीटों और प्रवेश नीति के अनुसार ही किए जाएंगे।

पीजी दाखिले के लिए मिड-एंट्री 2 जुलाई से..

डीयूने पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मिड-एंट्री, आवेदन संशोधन और तीसरे चरण के सीट आवंटन का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें 2 जुलाई सुबह 10 बजे से 4 जुलाई शाम 4:59 बजे तक मिड-एंट्री के माध्यम से आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इसी अवधि में पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे।

तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची 6 जुलाई को..

डीयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों (एमएफए, एमए म्यूजिक, बी.पी.एड और एम.पी.एड) के प्रथम चरण के आवंटन की घोषणा भी होगी। वहीं सीडब्ल्यू, स्पोर्ट्स और वार्ड सुपरन्यूमे‌रिरी कोटा के तहत अतिरिक्त सीटों की घोषणा 7 जुलाई को की जाएगी। तीसरे चरण में सीएसएएस (पीजी) सीट पाने वाले अभ्यर्थी 6 जुलाई से 9 जुलाई शाम 4:59 बजे तक अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे। जबकि सीडब्ल्यू, खेल और वार्ड कोटा के अभ्यर्थियों के लिए सीट स्वीकार करने की अवधि 7 जुलाई से 9 जुलाई तक निर्धारित की गई है।

6 जुलाई से 10 जुलाई तक सत्यापन...

डीयू द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संबंधित विभाग, केंद्र और कॉलेज 6 जुलाई से 10 जुलाई शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 11 जुलाई शाम 4:59 बजे तक प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

यह भी पढ़ें : गोगी गैंग की मदद से पत्नी ने कारोबारी पति से मांगी 50 लाख की रंगदारी, सास की हत्या की रची थी साजिश

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×