India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Odisha के दो उपमुख्यमंत्रियों ने ली शपथ

08:49 PM Jun 12, 2024 IST
Advertisement

Odisha: ओडिशा में आज नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमें मोहन चरण माझी ने मुख्यमंत्री के पद पर और कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली।

Highlights:

  • Odisha के मनोनीत CM मोहन कुमार माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परादी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के पद के लिए शपथ
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य आमंत्रित अन्य राज्यों के सीएम रहे मौजूद

बता दें कि दोनों ही उपमुख्यमंत्रियों के पास एक-दूसरे के विपरीत राजनीतिक अनुभव है। के.वी सिंह जहां छह बार विधायक और पूर्व मंत्री रह चुके हैं। वहीं प्रभाती परिदा पहली बार विधायक बनी हैं।

जाने कौन है कनक वर्धन देव सिंह ?

पटनागढ़ के पूर्ववर्ती शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले देव ने पटनागढ़ विधानसभा सीट से लगातार छठी बार जीत हासिल की है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- बीजू जनता दल (बीजद) गठबंधन सरकार (2000-2009) के दौरान भारी एवं लोक उद्यम मंत्री के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।

उनके दादा आर.एन सिंह देव 1966 से 1971 तक ओडिशा ( Odisha ) के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। के.वी. सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की। सिंहदेव की पत्नी संगीता कुमारी देवी भी बोलांगीर लोकसभा सीट से चार बार सांसद रही हैं।

कौन है प्रभाती परिदा ?

पटनागढ़ के विधायक के.वी. सिंह के बिल्कुल उलट प्रभाती परिदा को लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अंतत: हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव 2024 में पहली बार निमापारा सीट से विधायक चुनी गईं। उन्होंने 1995 में उत्कल विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और उसी साल उन्होंने उड़ीसा उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के तौर पर काम शुरू किया।

Advertisement
Next Article