India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिग्विजय सिंह ने अपने इस्तीफे को बताया फर्जी, कहा इस मामले की पुलिस में करूंगा शिकायत

08:52 PM Oct 15, 2023 IST
Advertisement

मध्यप्रदेश सहित अन्य चार राज्यों में विधानसभा चुनाव का विगुल फूंक चुका है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप के साथ अफवाहों का दौर भी जारी रहेगा। नफरत के बाजार में मोहबत की दुकान खुले या ना खुले लेकिन अफवाहों का बाजार हमेशा गर्म रहता है। जिस गर्मी से बहुत से नेताओं के राजनीतिक जीवन पर भी आंच आई और कुछ के जल भी गए। इस अफवाह के बाजार से एक खबर और चली जिसमे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का फर्जी पत्र वायरल हो रहा है।

पुलिस में शिकायत करने को कहा

इस खबर ने मध्य प्रदेश राजनीतिक में एक दम खलबली मचा दी है। सिंह ने इस मुद्दे की पुलिस में शिकायत करने को कहा। राज्य में विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस ने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी करी । जिसके बाद से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फर्जी त्यागपत्र सोशल मिडिया पर वायरल हुआ। इस पत्र को सिंह ने फर्जी करार दिया।

भाजपा झूट फैलाने में माहिर

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगा कहा की भाजपा झूट फैलाने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आख़िरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने रहा हूं।

 

Advertisement
Next Article