देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
मुंबई में डैम के पास केकड़े पकड़ने गए पांच बच्चे पहाड़ी पर फंसे, NDRF ने देर रात किया रेस्क्यू
10:30 AM Jul 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
ठाणे में मुंब्रा खादी मशीन डैम के पास पहाड़ी पर झरने के बीच केकड़े पकड़ने गए पांच बच्चे शुक्रवार शाम को फंस गए। सूचना पाकर NDRF और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम को बारिश के कारण बच्चों को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी आई। पहाड़ी पर ये बच्चे सात से आठ घंटे तक फंसे रहे। कुछ घंटों तक चले ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
Advertisement
- ठाणे में मुंब्रा खादी मशीन डैम के पास पांच बच्चे शुक्रवार शाम फंस गए
- सूचना पाकर एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची
- टीम को बारिश के कारण बच्चों को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी आई
सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
Advertisement
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीम ह्यूमन चेन बनाकर बच्चों तक पहुंची और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया। बच्चों की उम्र 8 साल से 10 साल के बीच है। सभी बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह बच्चे मुंब्रा के आजाद नगर इलाके के रहने वाले हैं। फायर ऑफिसर गणेश केदारे ने बताया कि हमें शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे फोन आया कि कुछ बच्चे पहाड़ी पर फंस गए हैं। इसके बाद हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सभी पांच बच्चों को बचा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं।
Advertisement
सुबह 3 बजे समाप्त हुआ तलाशी अभियान
घटना के बारे में जानकारी देते हुए ठाणे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रभारी यासीन तड़वी ने बताया कि बच्चों को निकलाने के लिए तलाशी अभियान सुबह 3 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद आवश्यक पुलिस औपचारिकताएँ पूरी की गई और बच्चों को उनके माता-पिता को वापस सौंपा गया
Advertisement

Join Channel