देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Punjab / Delhi: पूर्व आईपीएस और एडीजीपी पंजाब रह चुके गुरिंदर सिंह ढिल्लों मंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। गुरिंदर सिंह ढिल्लों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाते समय पंजाब कांग्रेस के वर्तमान प्रभारी देवेंद्र यादव मौजूद रहे।
Highlights:
एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने 30 अप्रैल को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व आईपीएस की पत्नी और परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गुरिंदर ढिल्लों को पंजाब की फिरोजपुर सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कुछ दिन पहले ही वीआरएस के लिए आवेदन किया था। जिसे पंजाब सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। वीआरएस स्वीकारने 6 दिन बाद ही उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
आज गुरिंदर ढिल्लों जी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
गुरिंदर जी IPS रहे हैं और गुरुदासपुर से आते हैं। वे पंजाब कैडर से जुड़े थे और उन्होंने अपनी सर्विस से VRS लिया है।
कुछ समय पहले ही राहुल गांधी जी के संपर्क में गुरिंदर जी आए। वे 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान पंजाब में… pic.twitter.com/1T30e615fA
— Delhi Congress (@INCDelhi) April 30, 2024
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पार्टी हाईकमान उन्हें जो भी कार्यभार सौंपेगा। वह उसे पूरी शिद्दत से पूरा करेंगे। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि पंजाब के पूर्व एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यादव के मुताबिक ढिल्लों ने पंजाब में आतंकवाद और कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों में अपनी बेहतरीन कार्य कुशलता का परिचय दिया है।
बता दें कि गुरिंदर सिंह ढिल्लों के पास पंजाब पुलिस में स्पेशल एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज संभाल चुके हैं। वीआरएस मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि वह अपने आप को पिंजरे से आजाद महसूस कर रहे हैं। ढिल्लों तकरीबन 30 साल तक पुलिस सेवा में रहें हैं।