IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

शिवसेना में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा

05:36 PM Jan 14, 2024 IST
Advertisement

कांग्रेस को अलविदा कह मिलिंद देवड़ा ने रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मिलिंद देवड़ा को शिवसेना की सदस्यता दिलाई। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज आपके (मिलिंद देवड़ा) मन में जो भावनाएं हैं, वही भावनाएं डेढ़ साल पहले मेरे मन में थीं। जब कोई निर्णय लेना होता है तो ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं।

Highlights

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा रविवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए हैं। इस दौरान शिंदे ने उन्हें भगवा झंड़ा भी भेंट किया। मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा कि यह मेरे लिए बहुत भावुक दिन है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एकनाथ शिंदे जी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस के साथ अपने 55 सालों के साथ को छोड़ दूंगा। देवड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सभी के लिए उपलब्ध हैं। वह जमीन से जुड़े हुए हैं। देश के लिए मोदी जी और अमित शाह जी का विजन बहुत बड़ा है इसलिए मैं उनके साथ जुड़ना चाहता था।

10 साल में एक भी आतंकी हमला नहीं

मिलिंद देवड़ा ने कहा कि बीते दससालों में मुंबई में एक भी आतंकी हमला नहीं है। इसका पूरा श्रेय मोदी जी को जाता है। मेरा साथ देने वालों का आभार। यह मेरे लिए आसान फैसला नहीं था। उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर मुंबई को आर्थिक राजधानी बनाना है। हमें फाइनेंस के मामले में मुंबई को एक बार फिर और मजबूत करना है। यह बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत सशक्त हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article