भारत में फ्रांसीसी पर्यटकों के साथ ठगी, 5000 रुपये वसूलने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, आगरा पुलिस ने लौटाई रकम
फ्रांस से भारत आई दो महिला टूरिस्ट्स के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। फ्रांस से भारत घूमने आईं दो महिला फ्रांसीसी पर्यटक उस समय ठगी का शिकार हो गईं, जब उनकी फ्लाइट एयरपोर्ट पर कुछ घंटे देरी से पहुंची थी। हालांकि, उन्होंने पहले से ही कैब बुक कर रखी थी, लेकिन फ्लाइट में देरी की वजह से वे तय समय से देर से पहुंची। इसके बाद, कैब ड्राइवर ने पार्किंग का अतिरिक्त चार्ज बताकर उनसे और पैसे मांगे, जबकि वे पहले ही पेमेंट कर चुकी थीं।
उस समय तो महिलाओं ने ड्राइवर का विरोध नहीं किया, लेकिन आगरा में ताजमहल पहुंचने पर वे रो पड़ीं और आरोप लगाया कि उनसे ज्यादा पैसे लिए गए हैं। पुलिस ने मामले में दखल दिया, कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया और यह पक्का किया कि टूरिस्ट्स को अतिरिक्त पैसे वापस मिल जाएं। यह अतिरिक्त रकम लगभग 50 यूरो थी, जो भारतीय रुपयों में लगभग 5,000 रुपये के बराबर है।
आगरा पहुंचने के बाद खुला पूरा मामला
जब दोनों महिला पर्यटक दिल्ली से आगरा पहुंचीं और ताजमहल घूमने के दौरान अपने साथ हुई घटना की बात पुलिस को बताई। इस दौरान दोनों विदेशी महिला पर्यटक काफी परेशान थीं। शिकायत मिलने के बाद ताजमहल सुरक्षा पुलिस ने तुरंत मामला को संज्ञान में लेते हुए आगरा पुलिस को बताया। पुलिस ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की और आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई और महिला को उसके पैसे वापस लौटा दिए गए।
ऐसी घटनाएं देश की छवि पर भी डालती हैं असर
हालांकि, यह सिर्फ इस बात का सवाल नहीं है कि किसी के साथ इतना बड़ा धोखा कैसे किया जा रहा है; यह बहुत शर्म की बात है कि कोई विदेशी पर्यटक आपके देश घूमने आए और पहले ही दिन उसके साथ धोखाधड़ी हो जाए। इससे देश की बहुत बुरी छवि बनती है और लोगों में जो लालच है उसका साफ तौर पर पता चलता है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यह सुनिश्चित किया कि विदेशी पर्यटक को उसके पैसे वापस मिल जाएं; उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ भी कार्रवाई की और उसकी कार जब्त कर ली।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, ऐसे मामले अक्सर होते रहते हैं।बता दें कि इससे पहले भी विदेशी पर्यटकों के साथ धोखाधड़ी की कई घटनाएं सामने आती रहती हैं। जब कोई विदेशी भारत घूमने आता है, तो वह यहां से जुड़े यादगार और अनुभव लेकर लौटना चाहता है, लेकिन उन्हें इनके बदले ठगी जैसे घिनौनी अनुभव मिलते हैं। जो भारत के लिए अति निराशाजनक है।
READ ALSO: नूंह में 4 महीने बाद कब्र से निकाला गया मासूम का शव, इंश्योरेंस के लिए मां पर हत्या का शक

Join Channel