W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Twisha डेथ केस में बड़ा अपडेट: CBI को मिली गिरिबाला-समर्थ की कस्टडी, 2 जून तक होगी गहन पूछताछ

03:42 PM May 29, 2026 IST | Shivangi Shandilya
twisha डेथ केस में बड़ा अपडेट  cbi को मिली गिरिबाला समर्थ की कस्टडी  2 जून तक होगी गहन पूछताछ
Giribala Samarth Custody News
Giribala Samarth Custody News: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस (Twisha Death Case) पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच ट्विशा केस में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई हुई। सीबीआई (CBI) ने ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जांच और तेज हो गई है और मामले ने फिर से लोगों के बीच चर्चा में बन गया है।

Twisha death case update: कोर्ट में पेशी और रिमांड

Giribala Samarth Custody News
Giribala Samarth Custody News (credit-sm)

बता दें कि रिटायर जज गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद गिरिबाला सिंह और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को सीबीआई (CBI) रिमांड पर भेज दिया है। अब दोनों 2 जून तक सीबीआई (CBI) की हिरासत में रहेंगे और फिर उन्हें दोबारा अदालत में पेश करेंगे।

Advertisement

Twisha Sharma Death Case: CBI की जांच जारी

सीबीआई (CBI) ने अब दोनों कथित आरोपी (गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह) से आमने-सामने बैठाकर मामले से संबंधित पूछताछ कर रही है। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि 12 मई की रात को ट्विशा की मौत से पहले क्या-क्या हुआ था। पहले दोनों से अलग-अलग तरीकों से पूछताछ कर रही थी, लेकिन अब जांच को और गहराई से लेते हुए आगे की पूछताछ कर रही है।

Advertisement

सबूतों में छेड़छाड़ का शक

Giribala Samarth Custody News (credit-sm)

सीबीआई जांच में यह भी आशंका लगाया जा रहा है कि घटनास्थल पर सबूतों से छेड़छाड़ की गई हो सकती है। गिरिबाला सिंह के कई विवादित बयानों और हाईकोर्ट की तरफ से उनकी अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। CBI की जांच से मामले में सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

Advertisement

इस घटना के बाद, इस पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ट्विशा के परिवार वालों का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उनका आरोप है कि ट्विशा के ससुराल वालों ने दहेज की माँग को लेकर उसकी जान ले ली। इसी के चलते, उन्होंने पुलिस प्रशासन, अदालतों और सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अब इस मामले की जाँच केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) कर रहा है। अब यह देखना बाकी है कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×