India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Gujarat CM Bhupendra Patel ने अग्निकांड Rajkot Gaming Zone घटनास्थल का लिया जायजा

01:02 PM May 26, 2024 IST
Advertisement

Rajkot Gaming Zone Accident :  राजकोट अग्नि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 के करीब रहते है। इसमें नौ बच्चे शामिल हैं। लाशों की पहचान के लिए सभी का DNA सैंपल लिया गया। वहीं आज इस हादसे वाले स्थल पर गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल जायजा लेने पहुंचे।

Highlights:

एसआईटी को मामले की जांच का निर्देश

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि राजकोट में एक बहुत ही दुखद घटना घटी है, इस घटना में कई परिवार के सदस्यों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और कई बच्चों की भी मृत्यु हुई है। घटना को लेकर एसआईटी को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है. उन विभागों के सभी अधिकारी जिनके अधीन खेल क्षेत्र निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्हें जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए।

Rajkot Gaming Zone Accident : गेम जोन के पास नहीं थी NOC की रिपोर्ट

राजकोट नगर निगम की स्टैडिंग कमेटी के चेयरमैन जतिन ठक्कर ने बताया है की टीआरपी गेम जोन फायर बिना एनओसी के चल रहा था और इसे नगर निगम के मनोरंजन विभाग से NOC भी जारी नहीं किया गया था। फ़िलहाल, इस अग्निकांड में मृतकों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। शवों की पहचान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

अब इस अग्नि काण्ड के बाद निगम के खुलासे के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिरकार किसके कहने पर इस टीआरपी गेम जोन का संचालन हो रहा था। सवाल यह भी कि गेम जोन डेढ़ साल से चल रहा था, इसकी बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार की जा रही थी तब भी नगर निगम को इसका पता नहीं चला।

Rajkot Gaming Zone Accident : अब तक क्या रहा है इस मामले में पूरा घटना क्रम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article