India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Gujarat Cylinder Explosion: गुजरात के बनासकांठा में सिलेंडर फटा, 89 लोग हॉस्पिटल में भर्ती

05:13 AM May 24, 2024 IST
Advertisement

Gujarat Cylinder Explosion: खबर गुजरात से है जहां बानसकांठा जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बानसकांठा के पालनपुर के मालन दरवाजा के पास एक गैस सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक गैस किसी कबाड़ के दुकान से लीक हुई है। गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/05/GAS-EXPLOSION-HOSPITAL-VISUAL.mp4

घटना के कारण की जांच जारी
फिलहाल पुलिस घटना पर पूरी नजर बनाए हुए है। पुलिस के मुताबिक, गैस रिसाव क्यों हुई, इसकी जांच चल रही है। इस घटना को लेकर गुजरात के बनासकांठा SP अक्षयराज मकवाना ने कहा, ‘आज शाम करीब 6 बजे पालनपुर शहरी क्षेत्र के मालन दरवाजा के पास इलाके में गैस रिसाव की घटना सामने आई, घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग 89 लोगों को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से कोई भी अभी खतरे में नहीं है। गैस रिसाव के पीछे के कारण की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ऐसा लगता है कि गैस किसी कबाड़ की दुकान से लीक हुई है।’

पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक 89 लोगों को इलाज के लिए पालनपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

लोगों को सांस लेने में दिक्कत
दरसल, इस सिलेंडर के फटने से पूरे इलाके में गैस फैल गई है, जिससे कई सारे लोगों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। खबर के मुताबिक एक मरीज की हालत गंभीर है, जो वेंटिलेटर पर है। अस्पताल के अंदर का एक वीडियो में सामने आया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 89 लोगों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

Advertisement
Next Article