India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Gujarat Flood: गुजरात में बाढ़ से बिगड़े हालात, NDRF ने 95 लोगों का किया रेस्क्यू

12:04 AM Aug 29, 2024 IST
Advertisement

Gujarat Flood: गुजरात में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है। मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में हुई है। 12 इंच से ज्यादा बारिश द्वारका जिले में दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण द्वारका जाने के कई रास्ते बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जामनगर जिले में भी बाढ से हालात खराब हैं। कई जगहों पर लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा हे। अधिक प्रभावित वाले इलाकें में हेलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद जारी

बाढ़ और बारिश से प्रभावित लोगों तक फूड पैकेज और जरूरी सामान लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी सभी जरूरी मदद के लिए आश्वासन दिया है। वहीं, दाहोद जिले में तो स्थिति और भी खराब है। पिछले तीन दिन में हुई भारी बारिश से जिले में तबाही मच गई है। 16 नदियां, 83 झीलें और सात डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। भारी बारिश से कई जानवरों की मौत हो गई है, साथ ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण 408 कच्चे घर ढह गए हैं।

बाढ़ और बारिश से यातायात हुआ बाधित

भारी बारिश और बाढ़ के चलते गुजरात में 137 जलाशय, झीलें और 24 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। पश्चिम रेलवे ने बताया कि बारिश के कारण सड़कें और रेलवे लाइन जलमग्न हो गईं है, जिससे यातायात और ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हुई है। मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 10 अन्य ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई है।

8 हजार से ज्यादा लोगों का किया गया रेस्क्यू

वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों से 8,500 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रेक्स्यू ऑपरेशन के लिए NDRF, SDRF, सेना के जवान, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में मोर्चा संभाल रखा है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) ने आंकड़े जारी कर बताया कि सौराष्ट्र क्षेत्र के कई जिलों खासतौर पर देवभूमि द्वारका, जामनगर, पोरबंदर और राजकोट में 24 घंटे की अवधि में बहुत भारी बारिश हुई।

अब तक 16 लोगों की मौत

गुजरात में बारिश से संबंधित घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी बारिश जारी है। वहीं, एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से 8500 लोगों का रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही इस संकट में केंद्र की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article