India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मुंबई के वडाला में मिला महिला का अधजला शव, पुलिस ने मामला किया दर्ज

09:55 AM Oct 27, 2023 IST
Advertisement

मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में जहां हर दिन लोगों को दिल दहला देने वाली घटनाओं का सामना करना पड़ जाता है, जी हाँ हाल ही में मुंबई के वडाला इलाके में एक अज्ञात महिला का आधा जला हुआ शव मिला और शरीर के कुछ हिस्से गायब थे।पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 30-35 साल है और उसके शरीर को तीन टुकड़ों में काटा गया था। वहीँ एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बीपीटी (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट) की गश्ती टीम ने वडाला इलाके में एक संदिग्ध बैग देखा। टीम को एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला। जिसके बाद सूचना मिलते ही वडाला पुलिस स्टेशन को दी गई।

पुलिस के साथ CASE को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम भी हुई शामिल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया.''पुलिस का अनुमान है कि महिला की हत्या एक से दो दिन पहले की गयी है. उसका शव एक बैग में था. शक होने पर जब बैग चेक किया गया तो उसमें जला हुआ शव मिला।पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है ।

Advertisement
Next Article