India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Happy New Year 2024 : दुनियाभर में लोगों ने जश्न के साथ किया नए साल का स्वागत

12:15 AM Jan 01, 2024 IST
Advertisement

साल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसके साथ ही रात 12 बजते ही 2023 खत्म हो गया और नया साल शुरू हो गया। भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में आज रात 12 बजे से नए साल का जश्न शुरू हो गया है देश के कई हिस्सों में लोग जश्न के मूड में हैं और इसे मना रहे हैं। नए साल 2024 के स्वागत के लिए दुनियाभर में जश्न मनाया जा रहा है।

बता दे कि क्लब मॉल और पब में भी जमकर पार्टी हो रही है। इस बार खास बात ये है कि 30 और 31 दिसंबर को वीकेंड के अलावा 1 जनवरी को नया साल होने की वजह से 3 दिन की छुटि्टयां हैं। लोग बीच पार्टी के लिए गोवा , मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम और कोलकाता जैसे शहरों में नाइट पार्टी की तैयारी रुख कर चुके।

तो कही लोग कड़ाके की सर्दी के बाद भी अपने घरों से निकल रहे हैं। बर्फ, पहाड़ और जंगल देखने के लिए लोग शिमला, मनाली और गुलमर्ग जैसे टूरिस्ट स्पॉट पर पहुंचे हैं। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में नए साल का जश्न मनाने के लिए पंडाल सज गए हैं। वही , बात धार्मिक स्थलों की जाये तो लोग माता वैष्णो देवी मंदिर , काशी , मथुरा ,उज्जैन, जैसे धार्मिक स्थलों पर भी नए साल पर दर्शन के लिए आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है।

इससे पहले कई देशों में नया साल शुरू होने के लिए कुछ घंटे बचे हैं तो वहीं, न्यूजीलैंड में सबसे पहले नववर्ष ने दस्तक दी है। ऑकलैंड में लोगों ने आकर्षक लाइटिंग और अतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया।

बता दे कि दुनियाभर में लोग नए साल के मौके पर अपने प्रियजनों से मिलते हैं और गिफ्ट्स देते हैं। लोग नए साल के जश्न में शामिल होने के लिए पार्टियों में भी हिस्सा लेते हैं। दुनियाभर के अलग-अलग देशों में नए साल का जश्न शुरू हो गया है।

भारतीय समय के मुताबिक , 31 दिसंबर की शाम 4:30 बजे न्यूजीलैंड में नया साल मनाया गया। वही , 2 घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न शुरू हो गया।

साथ ही ऑकलैंड में मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट के बावजूद, बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और स्काई टॉवर पर दस सेकंड की उलटी गिनती के साथ आतिशबाजी की गई।

 

Advertisement
Next Article