India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Badrinath-Kedarnath में हो रही जोरदार बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान

05:18 PM Dec 05, 2023 IST
Badrinath-Kedarnath
Advertisement

Badrinath-Kedarnath: दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड का कहर बढ़ने लगा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी तो मैदानी जिलो में बारिश हो रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच चुका है। Badrinath-Kedarnath धाम में सोमवार से बर्फबारी जारी है। Badrinath-Kedarnath धाम में अभी तक लगभग एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है। लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य भी रोक दिए हैं। धाम में पांच सौ से अधिक मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में लगे हैं।

रात के समय तापमान माइनस 8 तक

वुड स्टोन कंपनी के मैनेजर मनोज सेमवाल ने कहा कि बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य में मजदूरों को परेशानी हो रही है। रात के समय तापमान माइनस 8 तक पहुंच जा रहा है। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तब तक काम रोकना पड़ेगा। दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ का मंगलवार को अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article