India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Himanta Biswa Sarma का बड़ा बयान, 2041 तक असम बन जाएगा सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल राज्य

04:31 PM Jul 20, 2024 IST
Advertisement

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि साल 2041 तक असम मुस्लिम बहुल राज्य बन जाएगा।

Highlights: 

रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम के सीएम ने कहा कि झारखंड के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं। देश के कई राज्यों में घुसपैठियों के कारण डेमोग्राफी का परिवर्तन हुआ है आज वह प्रदेश धीरे-धीरे मुस्लिम बहुसंख्यक राज्य होने की ओर बढ़ रहे हैं।

असली मुस्लिम आबादी महज 4 प्रतिशत बाकी मुस्लिम बांग्लादेशी

सीएम मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ( Himanta Biswa Sarma ) की बात है कि असम भी ऐसा ही प्रदेश है जहां 40 प्रतिशत मुसलमान है, जबकि असम के असली मुसलमान महज 4 प्रतिशत हैं। 36 प्रतिशत बांग्लादेश से आए हुए लोग हैं। ऐसे में साल 2041 तक असम सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल प्रदेश बन जाएगा। आज असम की यही हकीकत है।

घुसपैठियों का अगला ठिकाना बना झारखंड -Himanta Biswa Sarma

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुसलमान आबादी की जनसंख्या 26 प्रतिशत है। धीरे-धीरे ये प्रतिशत भी हर 10 साल में 29 प्रतिशत की स्पीड से बंगाल में बढ़ रही है। असम और बंगाल को हम छोड़ दें, तो बांग्लादेशी घुसपैठियों का अगला टारगेट झारखंड बना हुआ है। आज झारखंड के कई सारे जिलों में मुसलमानों की जनसंख्या 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

झारखंड में भाजपा सरकार बनाने का भरा दम

हिमंता सरमा ( Himanta Biswa Sarma ) ने कहा कि झारखंड में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव है। झारखंड में हम और अधिक सीटें जीतकर भाजपा की सरकार बनाएंगे। यह हमारा संकल्प है। बता दें कि इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची के रिम्स अस्पताल में घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। साथ ही अस्पताल में भर्ती जवानों से उनका हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत के दौरान असम के सीएम ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article