W3Schools
Advertisement

गांधीनगर में नया आधार सेवा केंद्र शुरू, अब सप्ताह के सातों दिन मिलेंगी सेवाएं

11:51 PM Sep 02, 2026 IST | IANS Agency
गांधीनगर में नया आधार सेवा केंद्र शुरू  अब सप्ताह के सातों दिन मिलेंगी सेवाएं
Advertisement

गांधीनगर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। गुजरात में नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने गांधीनगर के कुडासन क्षेत्र में एक नए आधार सेवा केंद्र (एएसके) का उद्घाटन किया है।

Advertisement

इसके शुरू होने के साथ ही जिले के लोगों को अब सप्ताह के सातों दिन आधार नामांकन और अपडेट सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Advertisement

इस नए केंद्र का उद्घाटन बुधवार को गांधीनगर के विधायक अल्पेश ठाकोर ने किया। यह केंद्र कुडासन स्थित गांधीनगर-कोबा हाईवे पर एक्सिस बैंक के पास स्वागत रेन फॉरेस्ट-2 की ग्राउंड फ्लोर पर स्थित दुकान नंबर 6, 7 और 8 में बनाया गया है।

इस आधार सेवा केंद्र में आधार नामांकन, जनसांख्यिकीय विवरणों (डेमोग्राफिक डिटेल्स) में सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा, 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए नि:शुल्क बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर ही व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

केंद्र में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिनमें व्हीलचेयर की सुविधा और दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल शौचालय शामिल हैं। सेवाओं की निगरानी और नागरिकों की सहायता के लिए केंद्र पर एक समर्पित एएसके प्रबंधक भी तैनात रहेगा।

नागरिक यूआईडीएआई के अपॉइंटमेंट पोर्टल के माध्यम से पहले से समय बुक कर सकते हैं। वहीं, आधार सेवा केंद्रों की जानकारी भुवन आधार पोर्टल के जरिए भी प्राप्त की जा सकती है।

उद्घाटन समारोह में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय मुंबई के अहमदाबाद स्थित शाखा कार्यालय के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता तथा यूआईडीएआई के सेवा प्रदाता प्रोटियन ई-गव टेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अल्पेश ठाकोर ने कहा कि नया केंद्र आधार से जुड़ी सेवाओं को अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाएगा।

उन्होंने कहा, “गांधीनगर का यह आधुनिक आधार सेवा केंद्र नागरिकों को तेज, सुविधाजनक और पारदर्शी आधार सेवाएं उपलब्ध कराएगा। यह डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को साकार करने और देशभर में सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

यूआईडीएआई बच्चों के आधार रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के लिए स्कूलों में विशेष बायोमेट्रिक अपडेट शिविर भी आयोजित कर रहा है।

प्राधिकरण ने बताया कि सभी आधार सेवा केंद्र यूआईडीएआई द्वारा अपने साझेदारों के माध्यम से संचालित किए जाते हैं, जहां समान सेवा मानक, डेटा सुरक्षा व्यवस्था और शिकायत निवारण प्रणाली सुनिश्चित की जाती है।

--आईएएनएस

एएमटी/डेकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

IANS Agency

View all posts

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.

Advertisement
Advertisement
×