IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

ICG ने भारी बारिश के बीच 11 मछुआरों को किया रेस्क्यू, बाढ़ की वजह से केरल में फंसी थी नाव

08:55 AM Jul 18, 2024 IST
Advertisement

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने बुधवार को एक समन्वित अभियान के दौरान भारी बारिश और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच भारतीय मछुआरों की एक नाव और उसमें सवार लोगों को बचाया। तटरक्षक बल ने केरल के कोच्चि से लगभग 80 समुद्री मील दूर फंसे हुए भारतीय मछुआरों की नाव आशनी का सफलतापूर्वक बचाव किया। नाव में 11 लोग सवार थे। यह नाव कील के पास पतवार के टूटने के कारण पानी भर जाने और प्रोपल्शन नहीं हो पाने के कारण जोखिम में थी।

अभियान में सभी मछुआरों को बचाया गया



रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, समुद्री निगरानी पर लगे तटरक्षक बल के डोर्नियर विमान ने रात के अंधेरे में ही संकटग्रस्त भारतीय मछुआरों की नाव का पता लगा लिया। गश्त कर रहे ICG के जहाज सक्षम को नाव की सहायता के लिए तुरंत मोड़ दिया गया। एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर के साथ एक और ICG जहाज अभिनव को तैनात किया गया। ICG की एक तकनीकी टीम संकटग्रस्त नाव तक पहुंची, नाव में पानी भरने से रोकने का प्रयास किया और आवश्यक सहायता प्रदान की। अभियान में सभी मछुआरों और नौका को बचा लिया गया। इसके बाद नाव को मत्स्य विभाग को सौंप दिया गया।

आठ भारतीयों सहित एक श्रीलंकाई कर्मी को बचाया गया



वहीं, भारतीय नौसेना ने एक समुद्री ऑपरेशन में नौ लोगों की जान बचाई है। भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्धपोत आईएनएस तेग ने पलटे हुए तेल टैंकर एमवी प्रेस्टीज फाल्कन के लिए खोज एवं बचाव सहायता प्रदान करते हुए आठ भारतीय और एक श्रीलंकाई कर्मी को बचाया है। नौसेना ने बुधवार रात बताया कि यह व्यावसायिक जहाज 15 जुलाई को ओमान के दक्षिण-पूर्व में लगभग 25 समुद्री मील की दूरी पर पलट गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article