India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Independence Day पर निर्धारित समय से पहले शुरू होंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

06:23 PM Aug 13, 2024 IST
Advertisement

Independence Day: आम लोगों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) 15 अगस्त को अपनी सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से तड़के चार बजे ट्रेन परिचालन शुरू कर देगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Highlights:

अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर तड़के चार बजे से सुबह छह बजे तक डीएमआरसी की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं 15 मिनट के अंतर पर उपलब्ध होंगी और उसके बाद की अवधि में नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी पास पर ही मिलेगी मेट्रो में इंट्री

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी निमंत्रण कार्ड होगा, उन्हें स्टेशन पर वैध फोटो पहचान पत्र दिखाने पर प्रवेश और यात्रा की अनुमति दी जाएगी।” डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक
अनुज दयाल ने कहा, “यह व्यवस्था केवल लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर निकास के लिए मान्य होगी, जो कार्यक्रम स्थल के सबसे नजदीक हैं।

तीन स्टेशन से वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होंगे

यह निमंत्रण कार्ड केवल इन्हीं तीन स्टेशन से वापसी की यात्रा के लिए भी मान्य होंगे।” दयाल ने कहा कि यात्रियों को इन व्यवस्थाओं के बारे में सूचित करने के लिए ट्रेन के अंदर नियमित घोषणाएं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि डीएमआरसी को ऐसे यात्रियों की यात्रा की लागत की प्रतिपूर्ति रक्षा मंत्रालय करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article