India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अगले दस वर्षों में भारत एक प्रमुख हथियार निर्यातक के रूप में उभरेगा:NSA Ajit Doval

09:01 PM May 24, 2024 IST
Advertisement

NSA Ajit Doval: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है और आगामी वर्षों में आर्थिक व सैन्य रूप से और अधिक ऊंचाई हासिल करेगा।

Highlights:

NSA Ajit Doval का संबोधन

NSA अजीत डोभाल शुक्रवार को सीमा सुरक्षा बल के 21वें अलंकरण समारोह पर आयोजित रुस्तमजी मेमोरियल व्याख्यान में अपने संबोधन दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि यदि भारत की सीमाएं अधिक सुरक्षित होतीं, तो और तेजी के साथ देश की प्रगति हो सकती थी। इस दौरान उन्होंने कहा, अगर पश्चिम व उत्तर में हमारी सीमाएं सुरक्षित होतीं, तो हमारेे देश की प्रगति और तेज हो सकती थी।

NSA Ajit Doval ने की सरकार के प्रयास की सराहना

रक्षा सहित सभी क्षेत्रों में 'आत्मनिर्भरता' हासिल करने के सरकार के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अगले दस वर्षों में भारत एक प्रमुख हथियार निर्यातक के रूप में उभरेगा। गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में बताया था कि कैसे भारत का रक्षा निर्यात 2014 में 600-800 करोड़ रुपये से बढ़कर 2024 में 31 हजार करोड़ रुपये हो गया और अगले पांच वर्षों में इसके 50 हजार करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।

NSA Ajit Doval ने बताया अगले 10 वर्षों में भारत की प्रगति

अजीत डोभाल ने BSF के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''आज भारत बदल रहा है, हम बदलते समय में जी रहे हैं। अगले 10 वर्षों में हमारा देश न केवल दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा, बल्कि दुनिया के सबसे उन्नत देशों और सैन्य शक्ति में भी शामिल होगा। देश आत्मनिर्भर होगा। अब तक हथियारों और उपकरणों का आयातक भारत अब इसका प्रमुख निर्यातक बन गया है।”

NSA Ajit Doval ने सीमा से सटे 12 हजार गांवों के सर्वेक्षण के लिए भी प्रधानमंत्री को दिया श्रेय

अजीत डोभाल ने कहा कि मोदी सरकार ने हमारी सीमाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। इसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है। डोभाल ने कहा, प्रधानमंत्री हर दिवाली में सुदूर सीमा पर बीएसएफ, आईटीबीपी और सेना के जवानों के साथ न मनाते हैं। उन्होंने सीमा से सटे 12 हजार गांवों के सर्वेक्षण के लिए भी प्रधानमंत्री को श्रेय दिया और कहा कि अगर सत्ता में बैठे बड़े नेता सीमाओं की गंभीरता और महत्व को समझते हैं, तो आधा काम अपने आप हो जाता है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article