India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Indian Economy:भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा, बढ़कर पहुंचा 586.111 अरब डॉलर

03:42 PM Nov 04, 2023 IST
Advertisement

भारतीय अर्थव्यवस्था की दृष्टि से देश के लिए एक खबर है। देश के खजाने में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.579 अरब डॉलर बढ़कर 586.111 अरब डॉलर हो गया है। RBI का Gold रिजर्व 499 मिलियन डॉलर बढ़कर 45.92 अरब डॉलर हो गया। यह भारतीय रूपये के लिए भी काफी फायदेमंद है।


भारत के इकोनॉमी में बढ़ोत्तरी दर्ज होने से देश के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। 27 अक्टूबर 2023 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 2.579 अरब डॉलर बढ़कर अब 586.111 अरब डॉलर हो गया है। शुक्रवार को RBI ने इसकी जानकारी दी।

बता दें 20 अक्टूबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 583.53 अरब डॉलर पर पहुँच गया था। वहीँ 6 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का foreign exchange reserves 14.166 अरब डॉलर घटकर 5 महीने के निचले स्तर 584.74 अरब डॉलर पर आ गया था। इसको देखते हुए इस बीच विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढोत्तरी भारतीय इकॉनमी के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है।

Advertisement
Next Article