India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jamshedpur की जनसभा में गरजे PM Modi, 'माओवादियों की भाषा बोल रही है कांग्रेस और JMM'

07:14 PM May 19, 2024 IST
Advertisement

PM Modi Rally in Jamshedpur:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘शहजादे द्वारा माओवादियों की भाषा बोलने’’ के कारण कोई भी उद्योगपति कांग्रेस शासित राज्यों में निवेश करने से पहले 50 बार सोचेगा।

Highlights:

PM Modi  ने लोकसभा सीट को ‘‘खानदानी जयदाद’’ मानने का लगाया आरोप

PM Modi ने झारखंड के Jamshedpur में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति को संरक्षण देने और लोकसभा सीट को ‘‘खानदानी जयदाद’’ मानने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने गांधी पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के शहजादे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भाषा किसी भी उद्योगपति को पार्टी द्वारा शासित राज्यों में निवेश करने से पहले 50 बार सोचने पर मजबूर कर देगी। शहजादे माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं और नए-नए तरीकों से पैसा वसूल रहे हैं।’’

PM Modi का राहुल गांधी पर कटाक्ष

जमशेदपुर की रैली में  PM Modi  ने भाजपा के विद्युत बरन महतो के लिए प्रचार में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बात का जवाब देने की चुनौती देता हूं कि क्या वे अपने शहजादे की उद्योग-विरोधी भाषा से सहमत हैं।’’ उन्होंने रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर राहुल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के ‘शहजादे’ यह कहते हुए इस निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे हैं कि ‘‘यह मेरी मां की सीट है, जो स्कूल जाने वाला आठ साल का लड़का भी नहीं कहेगा।’’

वे कहां थे जब लोग कोविड महामारी के दौरान मुसीबत में थे- PM Modi

PM Modi ने कहा, ‘‘उनकी मां ने कहा कि वह अपने बेटे को रायबरेली को सौंप रही हैं। उन्हें पार्टी का एक भी समर्पित कार्यकर्ता नहीं मिला। रायबरेली के मतदाता उनसे पूछते हैं कि वे कहां थे जब लोग कोविड महामारी के दौरान मुसीबत में थे।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस एक वसीयतनामा लिख रही है। वे संसद सीट को खानदानी जयदाद मानते हैं।’’ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो को देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबे हुए हैं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article