India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Jharkhand CM Hemant Soren ने कहा-'सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' से झारखंड में आया क्रांतिकारी बदलाव

09:23 PM Nov 27, 2023 IST
Advertisement

harkhand CM Hemant Soren ने सोमवार(27 नवंबर) को कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम से राज्य में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। रामगढ़ जिले में गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पहल के चलते लोगों की शिकायतों का हल उनके घर पर ही हो रहा है।

Highlights Points

सीएम सोरेन ने कहा पहले लोगों का अधिकारियों के साथ सीधा संवाद नहीं होता था और उन्हें अपनी शिकायतों के निवारण के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटना होता था। लेकिन इस सरकार ने अधिकारियों को लोगों का काम करने के लिए उनके घर तक भेज दिया है।’’
सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित कर रही है।

CM Hemant Soren ने कहा कि करीब 90,000 लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरियां दी गयी हैं। सरकार ने कई लोगों को अपना कारोबार शुरू करने के लिए वित्तीय मदद दी है। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सफलता का जिक्र करते हुए सोरेन ने कहा कि पहले केवल चंद लोगों को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी, लेकिन अब 60 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

‘राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस जीतेगी’: सचिन पायलट का दावा

Advertisement
Next Article