India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

झारखंड में अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दांव पर, सिंहभूम में दो महिला उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला

09:58 PM May 11, 2024 IST
Advertisement

Jharkhand Latest News: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में झारखंड की जिन चार सीटों पर 13 मई को मतदान होने वाला है, उनमें से तीन खूंटी, सिंहभूम और पलामू में एनडीए और 'इंडिया' ब्लॉक के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है। लोहरदगा में 'इंडिया' गठबंधन से बागी होकर बतौर स्वतंत्र प्रत्याशी मैदान में उतरे झामुमो विधायक चमरा लिंडा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

 

Highlights

. झारखंड में अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा दांव पर
. सिंहभूम में दो महिला उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला
. सिंहभूम और पलामू में एनडीए और 'इंडिया' ब्लॉक के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर है

2009 से लगातार भाजपा के कब्जे में है यह सीट

चौथे चरण में सबसे हैवीवेट प्रत्याशी अर्जुन मुंडा हैं, जो केंद्र सरकार में कृषि और जनजातीय मामलों के मंत्री हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित खूंटी सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है। यह सीट वर्ष 2009 से लगातार भाजपा के कब्जे में है। वर्ष 2019 में यहां तत्कालीन सांसद और लोकसभा के उपाध्यक्ष रहे कड़िया मुंडा को अधिक उम्र के कारण रिटायरमेंट देने के बाद भाजपा ने अर्जुन मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा था। तब भी अर्जुन मुंडा कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से मात्र 1445 मतों से जीते थे।

लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है?

इस बार अर्जुन मुंडा ने पिछली जीत के फासले को बड़ा करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है, तो दूसरी ओर कालीचरण मुंडा ने भी पिछले चुनाव में रह गए फासले को पाटकर संसद में पहुंचने की कोशिश में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। झामुमो के कोलेबिरा इलाके के पूर्व विधायक बसंत लोंगा निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं, जबकि खूंटी के बहुचर्चित पत्थलगड़ी आंदोलन की लीडर रहीं बबीता कच्छप भारत आदिवासी पार्टी की प्रत्याशी के तौर पर उतरी हैं। इन दोनों को उनके खास प्रभाव वाले क्षेत्रों में मिलने वाले वोटों से समीकरणों पर थोड़ा-बहुत असर तो जरूर पड़ रहा है, लेकिन आखिरकार यहां लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।

सबकी निगाहें सिंहभूम सीट पर

इस फेज की दूसरी जिस सीट पर सबकी निगाहें हैं, वह है सिंहभूम। यह भी एसटी के लिए आरक्षित सीट है। यहां दो कद्दावर महिला लीडर भाजपा की गीता कोड़ा और झामुमो की जोबा मांझी के बीच मुकाबला है। पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा 2019 में यहां कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज कर संसद पहुंची थीं। वह तीन महीने पहले भाजपा में शामिल हो गईं। इंडिया गठबंधन ने हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रही जेएमएम की जोबा मांझी को उतारा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article