India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

JMM की पहली लिस्ट जारी, दुमका से हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव

06:32 PM Apr 04, 2024 IST
Advertisement

हेमंत सोरेन नहीं लडेंगे चुनाव, सीता सोरेन के मुकाबले झामुमो ने नलिन को उतारा, गिरिडीह में मथुरा बने प्रत्याशी।

झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झामुमो ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य की दो लोकसभा सीट दुमका और गिरिडीह के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। दुमका सीट पर नलिन सोरेन को और गिरिडीह में मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय की ओर से जारी पत्र में की गई है। इसमें हेमंत सोरेन कहीं नाम नहीं है जबकि झामुमो की पारम्परिक सीट दुमका रही है। सीता सोरेन के मुकाबले झामुमो ने नलिन सोरेन को उतारा, वहीं गिरिडीह से मथुरा सोरेन को पार्टी ने टिकट दिया है।

हेमंत का चुनाव न लड़ना लगभग तय

दुमका से नलिन सोरेन की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ यह तय हो गया है कि जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन चुनाव नहीं लड़ेंगे।
भाजपा की ओर से इस सीट पर सीता सोरेन की उम्मीदवारी घोषित करने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि उनके मुकाबले में खुद हेमंत सोरेन मैदान में उतरेंगे।

पहले विधायक अब मिला लोकसभा का टिकट

यहां प्रत्याशी बनाए गए नलिन सोरेन दुमका जिले की शिकारीपाड़ा सीट के विधायक हैं। वह इस विधानसभा सीट से लगातार सात बार निर्वाचित हुए हैं। गिरिडीह सीट पर प्रत्याशी बनाए गए मथुरा महतो टुंडी क्षेत्र के विधायक हैं। वह राज्य की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से होगा।

Advertisement
Next Article