India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

JMM ने खूंटी लोकसभा सीट पर बागी बसंत लोंगा को पार्टी से किया निष्काषित

07:30 PM May 04, 2024 IST
Advertisement

JMM: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खूंटी संसदीय सीट पर बागी प्रत्याशी पार्टी के पूर्व विधायक बसंत लोंगा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Highlights:

बता दें कि इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से शनिवार को पत्र जारी किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि बसंत लोंगा को पार्टी में सभी पदों से मुक्त करते हुए प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

झामुमो ने अनुशासनहीनता का लगाया आरोप

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी और गठबंधन के फैसले के विपरीत लोंगा के चुनाव मैदान में उतरने को अनुशासनहीनता मानते हुए उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।

एक समय सबसे कम उम्र के विधायक रह चुकें हैं

वह वर्ष 2002 से लेकर 2014 तक पार्टी के सिमडेगा जिला अध्यक्ष रहे। फिलहाल वह पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य थे।
इंडिया गठबंधन के तहत खूंटी सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी उतारा गया है। बसंत लोंगा वर्ष 1995 से 2000 तक सिमडेगा जिले की कोलेबिरा विधानसभा सीट से झामुमो के विधायक रहे हैं। उस वक्त वह सबसे कम उम्र के विधायक चुने जाने के कारण चर्चा में आए थे।

लोहरदगा सीट पर भी फंसा पेंच

उधर, लोहरदगा संसदीय सीट पर झामुमो के विधायक चमरा लिंडा भी बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि पार्टी के फैसले के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमेटी से मंतव्य मांगा गया है। मंतव्य मिलते ही पार्टी इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article