India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

JP Nadda: हिमाचल में आज JP नड्डा 3 जनसभाओं को करेंगे संबोधित, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे वोट की अपील

04:52 AM May 28, 2024 IST
Advertisement

JP Nadda: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान 1 जून को होगा। इसको लेकर सभी पार्टीयों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टियों के कद्दावर नेता ताबड़तोड़ रैली और जनसभाएं कर सियासी समीकरणों को साधने में लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज हिमाचल के दौरे पर है। इस दौरान जेपी नड्डा तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में विपक्षी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने हिमाचल में जनसभाएं और रैली की है।

रोहडू में मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दोपहर बाद जनसभा होगी। आज करीब 11 बजे जेपी नड्डा किन्नौर के रिकांगपियो में पहली जनसभा करेंगे। इसके बाद वह 2 बजे करीब रामपुर के ननखड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। दो जनसभाओं के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की रोहडू में जनसभा होगी। सोमवार को रोहडू पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंडी और शिमला संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम होंगे। 28 को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन कार्यक्रम होंगे।

भाजपा अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे के बाद 29 मई को नितिन गडकरी आएंगे। वह ऊना जिला के कुटलैहड़ और कुल्लू के आनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, 30 मई को वह करसोग में जनसभा करेंगे। इसके अलावा 30 को यूपी के सीएम आदित्य योगीनाथ की दो बड़ी रैलियां हिमाचल में होंगी। इसमें एक रैली कुल्लू के रथ मैदान में और दूसरी हमीरपुर के बिझड़ी में होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की चार बड़ी रैलिया हुई हैं, जिससे प्रदेश का भाजपा के पक्ष में बन रहा माहौल और बेहतर हुआ है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Next Article