IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Congress की भारत न्याय यात्रा पर बोले KC Venugopal, 'सबके लिए न्याय' यात्रा का बताया संदेश

12:13 PM Dec 27, 2023 IST
KC Venugopal
Advertisement

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा की घोषणा के बाद, पार्टी महासचिव KC Venugopal ने बुधवार को कहा कि यात्रा का उद्देश्य 'सबके लिए न्याय' है। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को न्याय यात्रा की घोषणा की जो 14 जनवरी को इम्फाल, मणिपुर में शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई, महाराष्ट्र में समाप्त होने की उम्मीद है। यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, यह यात्रा 14 जनवरी को इम्फाल से शुरू होने वाली है और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। यह यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। यह मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, गुजरात और अंत में महाराष्ट्र जैसे राज्यों को कवर करेगी।

बताया यात्रा का उद्देश्य

यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर वेणुगोपाल ने कहा कि भारत न्याय यात्रा, नाम से ही यात्रा का उद्देश्य सबके लिए न्याय चाहिए झलकता है। उन्होंने कहा, हम महिलाओं, युवाओं और आम लोगों के लिए न्याय चाहते हैं। अब सब कुछ अमीर लोगों के पास जा रहा है। हम गरीब लोगों, युवा किसानों और महिलाओं के लिए न्याय यात्रा पर जोर दे रहे हैं। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि ये बस यात्रा है लेकिन इसमें पैदल यात्रा भी होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा को 14 जनवरी को इंफाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे। उन्होंने कहा, यह यात्रा पूर्व-पश्चिम है, हम पहले ही दक्षिण-उत्तर यात्रा कर चुके हैं। मणिपुर के बिना हम यात्रा कैसे कर सकते हैं? हमें मणिपुर के लोगों के दर्द पर मरहम लगाने की कोशिश करनी है। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर पूर्व से पश्चिम तक यात्रा पर निकलेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article