India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kolkata Doctor Murder : आज से OPD सेवाओं में हड़ताल, ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन का ऐलान

12:33 AM Aug 13, 2024 IST
Advertisement

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप-हत्या मामले देशभर में डॉक्टरों में आक्रोश है। दिल्ली, यूपी से लेकर कोलकाता तक डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में AIIMS, राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना को लेकर यूपी के लखनऊ में भी डॉक्टरों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी तरफ मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल संदीप घोष ने इस्तीफा दे दिया है।

दिल्ली के RML हॉस्पिटल की OPD सेवा बंद

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। ओपीडी में रेजिडेंट डॉक्टर ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जारी हैं। डॉक्टरों की मांग है कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करे। देश भर के हॉस्पिटल में डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्नित की जाए। जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएं।

कई राज्यों में OPD सेवा प्रभावित , मरीजों की लंबी कतार

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रभावित है। मरीजों की लंबी कतारें लगी हैं। हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरएमएल अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने पहुंचे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी राज को भी इन्हीं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, डॉक्टर हड़ताल पर हैं और सुनने वाला कोई नहीं है।कोई कहता है इमरजेंसी में जाओ, तो वहां के डॉक्टर किसी और जगह भेज देते हैं। माता जी की हालत खराब है। डॉक्टर कुछ भी जवाब नहीं दे रहे हैं। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केवल इमरजेंसी सेवाएं मिलेंगी।

मामले पर ममता बनर्जी का बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर पुलिस आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला रविवार तक सुलझाने में विफल रही तो इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी। बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में की जाए। मुख्यमंत्री महिला डॉक्टर के घर गईं और उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर कथित रूप से रेप और मर्डर की शिकार हुई महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को सुबह मिला था। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी इस मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। महाराष्ट्र में आज डॉक्टर अपने सहयोगियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मंगलवार को अनिश्नितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। वहीं, केंद्रीय एमएआरडी (महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स) ने सोमवार को एक बयान में कहा, मंगलवार से पूरे महाराष्ट्र के अस्पतालों में सभी वैकल्पिक सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। सभी आपातकालीन सेवाएं हमेशा की तरह चलती रहेंगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article