W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kullu Paragliding Crash: मनाली में पैराग्लाइडर की हाईवे पर खतरनाक क्रैश लैंडिंग, वायरल हुआ खौफनाक Video

12:26 PM Jul 06, 2026 IST | Bhawana Rawat
kullu paragliding crash  मनाली में पैराग्लाइडर की हाईवे पर खतरनाक क्रैश लैंडिंग  वायरल हुआ खौफनाक video
Kullu Paragliding Crash

हिमाचल प्रदेश में मनाली पैराग्लाइडिंग करने के लिए जाना जाता है। आपने कई बार देखा होगा कि मनाली में एडवेंचर एक्टिविटीज के दौरान हादसे हो जाते हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। इस बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें बैलेंस बिगड़ने की वजह से पैराग्लाइडर की क्रैश लैंडिंग करवानी पड़ी। पायलट पैराग्लाइडर के साथ बीच सड़क पर आकर गिरा, जिसके बाद लोग अफरा-तफरी में उसके पास भागने लगे। आइए जानते हैं वीडियो के बारे में विस्तार से...

Advertisement

कंट्रोल खोने के बाद पैराग्लाइडर की बीच सड़क लैंडिंग

जानकारी के अनुसार, ये घटना रायसन के पास चंडीगढ़-मंडी राजमार्ग की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हवा में ही कंट्रोल खोने की वजह से पैराग्लाइडर अस्थिर हो गया। पायलट ने पास के वाहनों, लोगों और आवासीय क्षेत्र से बचाते हुए सड़क की तरफ मोड़ने की कोशिश की। लैंडिंग करते समय पायलट ग्लाइडर के साथ सड़क पर गिर पड़ा। वहां मौजूद लोग तुरंत पायलट की तरफ भागे और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गनीमत ये रही कि उस समाय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Advertisement

मॉनसून में पैराग्लाइडिंग की इजाज़त क्यों दी जा रही है?

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @iNikhilsaini नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, पहला सवाल… अगर हाईवे के बीच में गिरने के बाद उसे कोई कार टक्कर मार देती, तो क्या ड्राइवर को दोषी ठहराया जाता? और मॉनसून के आ जाने के बावजूद, पैराग्लाइडिंग की गतिविधियों की इजाज़त क्यों दी जा रही है?"

Advertisement

किस वजह से हुआ हादसा?

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और संबंधित विभाग की टीम ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में तेज हवा को हादसे का कारण माना जा रहा है। हालांकि ये भी जांच की जा रही है कि पैराग्लाइडिंग करते समय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। आपको भी मालूम होगा कि पिछले कुछ समय से पहाड़ी क्षेत्रों से पैराग्लाइडिंग के दौरान आपातकालीन लैंडिंग की कई खबरे सामने आई है। एडवेंचर एक्टिविटीज करते समय कई हादसे भी हुए हैं, जिसने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: 18 हजार फीट से कूदे भारतीय दादाजी, ऑस्ट्रेलिया के आसमान में गूंजा ‘जय हरियाणा, जय भारत’; वीडियो Viral!

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×