India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kupwara Jail Cylinder Blast: जम्मू कश्मीर के Kupwara की जेल में फटा गैस सिलेंडर, हादसे में 9 लोग घायल

10:37 PM Jun 19, 2024 IST
Advertisement

Kupwara Jail Incident: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जेल में गैस सिलेंडर फटने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से नौ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। यह हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।

Highlights
.  Kupwara Jail Cylinder Blast
. Kupwara की जेल में फटा गैस सिलेंडर
. हादसे में 9 लोग घायल
. फिलहाल हादसे की जानकारी नहीं है

Kupwara Jail Cylinder Blast

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जेल में गैस सिलेंडर( Kupwara Jail Cylinder Blast)फटने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से नौ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। यह हादसा कैसे हुआ फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। वहीं अस्पताल अधीक्षक डा. इकबाल अहमद ने बताया कि आज शाम 6 बजे हमें सेंट्रल जेल कुपवाड़ा में जले हुए मरीजों के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद हमने तुरंत अपनी एंबुलेंस भेजी और मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मरीजों को देखा और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद उन्हें SMHS श्रीनगर रेफर कर दिया गया। हमारे पास 9 मरीज आए थे। एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, बाकी की हालत स्थिर थी।

अधिकारी ने क्या कहा?

एक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट जिला जेल की रसोई के अंदर हुआ। उन्होंने बताया कि सभी सात घायल लोगों को पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पांच लोगों की हालत को देखते हुए श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। (source- भाषा इनपुट )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article