India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Kuwait Fire Tragedy: कुवैत में लापता धनदेव के परिवार से मिली कंगना, मदद का दिया भरोसा

03:15 AM Jul 11, 2024 IST
Advertisement

Kuwait Fire Tragedy: कुवैत में 12 जून 2024 को हुआ दर्दनाक हादसा। घटना में मजदूरों की आवासीय इमारत में आग लगने से कई भारतीय मजदूरों की जलकर मौत हो गई थी। इस आग की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला का धनदेव भी रहता था, जिसका 24 जून के बाद से लापता है। ऐसे में परिजनों ने मंडी की सांसद कंगना रनौत से मदद की गुहार लगाई है। अपने बेटे की तलाश के लिए परिजनों मंडी की सांसद कंगना रनौत से मुलाकात की।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1720647237781.mp4

 

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, हम इस मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। हमने केंद्र से भी बात की है... हमें कुवैत में गायब हुए व्यक्ति का मोबाइल नंबर चाहिए और हमें यह भी विवरण चाहिए कि वह किस कंपनी के लिए काम करता था। मैंने आज उनके परिवार से बात की... उनके परिवार के सदस्य हमें जल्द ही ये सारी जानकारी देंगे और तब यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह कुवैत में ही थे। अभी तक, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि वह कुवैत में ही थे।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1720647492263.mp4

 

लापता धनदेव मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के बडसू का रहने वाले है, पिछले 17 दिनों से कुवैत में लापता है। जानकारी के अनुसार धनदेव पिछले 7 सालों से कुवैत में मोटर मैकेनिक का काम करता है और समय-समय पर घर आता जाता रहता था। 9 महीने पहले बीते साल धनदेव अपने पिता के देहांत पर घर आया था। वहीं, पिता के क्रिया कर्म के बाद वह फिर से काम करने के लिए कुवैत चला गया था। वहीं, बीते 24 जून से धनदेव से संपर्क न होने के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article