क्या भारत में बच्चों के लिए Social Media होगा बंद? ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने लगा दी पाबंदी; देखें लिस्ट
List of Countries to Ban Social Media for Minors: बच्चों और किशोरों पर सोशल मीडिया के बढ़ते असर को लेकर दुनिया भर में चिंताएं बढ़ रही हैं। कई देश उन्हें साइबर-बुलिंग, मानसिक तनाव, स्क्रीन की लत और ऑनलाइन अपराधों से बचाने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र से जुड़ी पाबंदियां लागू कर रहे हैं। Australia banned social Media, Canada Banned Social media, Malaysia banned social media और UAE banned social Media जैसे फैसलों ने इस मामला को और गंभीर बना दिया है।
वहीं, India to ban social media को लेकर भी समय-समय पर बात होती रहती है, लेकिन फिलहाल भारत में मोदी सरकार की तरफ से ऐसा कोई राष्ट्रीय कानून लागू नहीं लाया गया है। सरकार बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए नए नियमों पर विचार कर रही है, हालांकि सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
India to Ban Social Media: किन देशों ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगाया या प्रस्तावित किया बैन?

ऑस्ट्रेलिया (Australia)
ऑस्ट्रेलिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना। इस नियम के तहत Facebook, Instagram, TikTok, Snapchat और X जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
यूएई (UAE)
UAE banned social Media की लिस्ट में नया नाम है। यहां सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की न्यूनतम आयु 15 वर्ष तय की गई है। इसके साथ ही, UAE ऐसा कदम उठाने वाला पहला अरब देश बन गया है।
कनाडा (Canada)
Canada Banned Social media से जुड़ा प्रस्ताव 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लाया गया है। सरकार चाहती है कि सोशल मीडिया कंपनियां बच्चों की सुरक्षा के लिए मजबूत नीतियां अपनाएं।
मलेशिया (Malaysia)
Malaysia banned social media की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई है और इसे लागू करने की तैयारियां चल रही हैं।
ऑस्ट्रिया (Austria)
ऑस्ट्रिया 14 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना बना रहा है। इसके लिए एक ड्राफ्ट कानून पहले ही तैयार किया जा चुका है।
डेनमार्क (Denmark)
डेनमार्क 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। सरकार उम्र की पुष्टि के लिए एक खास डिजिटल पहचान प्रणाली भी विकसित कर रही है।
फ्रांस (France)
फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित करने वाला एक बिल आगे बढ़ा है। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों का स्क्रीन टाइम कम होगा।
जर्मनी (Germany)
जर्मनी में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। हालाँकि, इस मामले पर अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।
ग्रीस (Greece)
ग्रीस ने 2027 से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की योजना की घोषणा की है। इसका मकसद बच्चों की मानसिक और शारीरिक सेहत की सुरक्षा करना है।
इंडोनेशिया (Indonesia)
इंडोनेशिया 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए TikTok, YouTube, Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लागू करने की दिशा में काम कर रहा है।
पोलैंड (Poland)
पोलैंड में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल को सीमित करने के लिए एक नया कानून तैयार किया जा रहा है। सरकार ऑनलाइन सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है।
स्लोवेनिया (Slovenia)
स्लोवेनिया 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस नियंत्रित करने वाला कानून बना रहा है। इसमें TikTok और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
स्पेन (Spain)
स्पेन ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव को अभी संसद की मंज़ूरी मिलनी बाकी है।
तुर्की (Turkey)
तुर्की की संसद बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध से जुड़ा विधेयक पारित कर चुकी है। अब इसे राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार है।
यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom)
ब्रिटेन ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि इससे बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने में मदद मिलेगी।
India to ban social media : भारत में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कब होगा?

भारत में सोशल मीडिया पर बैन लगाने को लेकर अब तक कोई खास तारीख या कानून घोषित नहीं किया गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ऑनलाइन सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा से जुड़े नए नियमों पर लगातार काम कर रही है। जानकारों का मानना है कि आने वाले सालों में भारत बच्चों के लिए उम्र की पुष्टि और सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर और भी सख्त नियम लागू कर सकता है। फिलहाल, भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मामले में माता-पिता की निगरानी और डिजिटल जागरूकता को ही सबसे असरदार उपाय माना जाता है।

Join Channel