India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lok sabha Election 2024: राहुल गांधी आज झारखंड के दुमका में जनसभा को संबोधित करेंगे

01:26 AM May 30, 2024 IST
Advertisement

Lok sabha Election 2024: लोकसभा 2024 के अंतिम चरण में चुनाव के लिए वोटिंग 1 जून को होगी। इसको लेकर सभी पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। सभी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने प्रचार को लेकर मोर्चा संभाल रखा है। ऐसे में झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण में वोटिंग होगी। संताल परगना की 3 सीटों पर मतदान से पहले सभी पार्टियों ने पूरी ताकत लगा दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड के दुमका में जनसभा को संबोधत करेंगे।

Highlights

राहुल गांधी की जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। राहुल गांधी दुमका से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में वोट करने के लिए लोगों से अपील करेंगे। आपको बता दें, झारखंड के संताल परगना की बची तीन सीटों में दुमका, गोड्डा और राजमहल है जिसके लिए 1 जून को मतदान होगा। चुनावी मैदान में 29 मई को जेपी नड्डा भी गोड्डा व दुमका में रोड शो किया था। जेपी नड्डा ने गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. निशिकांत दुबे के पक्ष में रोड शो करेंगे जबकि दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

PM ने झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा कहा

पीएम मोदी ने 28 मई को झारखंड के दुमका में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अब झारखंड में एक बड़ा संकट घुसपैठियों का हो गया है। हमारा ये संथाल परगना तो बहुत ज्यादा घुसपैठियों की चुनौती से जूझ रहा है। जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में आदिवासियों की संख्या तेजी से कम हो रही है और घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है। आदिवासी बेटियों की सुरक्षा और उनका जीवन खतरे में पड़ गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article