India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में 1 बजे तक के अलग-अलग राज्यों में मतदान के ये हैं जारी आंकड़े

01:57 PM Apr 26, 2024 IST
Advertisement

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। अब तक यानी 1 बजे तक हुए वोटिंग का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी किया है। आईये समझते हैं कि अब तक राज्यवार कहाँ कितनी वोटिंग हो चुकी है।

  1. राजस्थान: 40.39%
  2. केरल: 39.26%
  3. मध्य प्रदेश: 38.96%
  4. कर्नाटक: 38.23%
  5. उत्तर प्रदेश: 35.73%
  6. बिहार: 33.80%
  7. महाराष्ट्र: 31.77%
  8. त्रिपुरा: 54.47
  9. मणिपुर: 54.26%
  10. छत्तीसगढ़: 53.09%
  11. पश्चिम बंगाल: 47.29
  12. असम: 46.31%
  13. जम्मू-कश्मीर: 42.88%

Highlights:

यूपी की आठ सीटों पर दोपहर एक बजे तक 35.73 प्रतिशत से अधिक मतदान

UP में दोपहर एक बजे तक हुई मतदान का आंकडें आ चुके हैं। अब तक हुए मतदान के मुताबिक यूपी के अमरोहा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है. वहीं, वोटिंग के लिहाज से मथुरा सबसे में फिस्सड्डी जिला चल रहा।

1. अमरोहा- 40.67%
2. मेरठ- 38.33%
3. बागपत- 34.17%
4. गाजियाबाद- 33.99%
5. गौतमबुद्ध नगर- 36.05%
6. अलीगढ़- 35.55%
7. बुलन्दशहर- 35.35%
8. मथुरा- 32.70%

 

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर  दोपहर 1 बजे तक 53 फीसदी से अधिक मतदान 

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के गरियाबंद जिले में शुक्रवार को चुनाव ड्यूटी के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीटों के लिए सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हुआ। दोपहर एक बजे तक 53.09 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है।

दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर दोपहर एक बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान हुआ

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक लगभग 38.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार   दोपहर एक बजे तक दमोह में 37.57 प्रतिशत, होशंगाबाद में 45.71, खजुराहो में 37.89, रीवा में 31.85, सतना में 40.83 और टीकमगढ़ में 40.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

 देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article