India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी ने दिल्ली,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़,असम, यूपी और तेलंगाना सहित कई राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, सह चुनाव प्रभारी

10:43 PM Mar 27, 2024 IST
Advertisement

भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र, ओ.पी. धनखड़ को दिल्ली, नितिन नबीन को छत्तीसगढ़, कैप्टन अभिमन्यु को असम और नलिन कोहली को नगालैंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा ने कई प्रदेशों के लिए सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति की
पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर नई संगठनात्मक नियुक्तियां करते हुए एम. चुबा आओ को मेघालय, डॉ.अजीत गोपछड़े को मणिपुर, देवेश कुमार को मिजोरम, अभय पाटिल को तेलंगाना और अविनाश राय खन्ना को त्रिपुरा का चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने कई प्रदेशों के लिए सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।
पार्टी ने संजीव चौरसिया, रमेश बिधूड़ी और संजय भाटिया को उत्तर प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी किया नियुक्त
पार्टी ने संजीव चौरसिया, रमेश बिधूड़ी और संजय भाटिया को उत्तर प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं , रघुनाथ कुलकर्णी को अंडमान और निकोबार, अलका गुर्जर को दिल्ली, नलिन कुमार कटील को केरल और निर्मल कुमार सुराना एवं जयभान सिंह पवैया को महाराष्ट्र का सह चुनाव प्रभारी बनाया है।

Advertisement
Next Article