W3Schools
Advertisement

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार

07:11 PM Jun 26, 2026 IST | News Desk
लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता  साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़  पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

लखनऊ, 26 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिगवां पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राम स्वरूप, अमित कुमार, सुभाष उर्फ सतीश उर्फ छोटू, पुत्तीलाल और राजू रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास से 11 एंड्रॉयड फोन, तीन की-पैड मोबाइल, 8,358 रुपए नकद, बैंक कार्ड, आधार, पैन कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए हैं।

Advertisement

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए स्विफ्ट डिजायर कार और स्प्लेंडर बाइक भी जब्त किया है। यह आरोपी मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी कर यूपीआई के जरिए ठगी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने महिगवां और बीकेटी में करीब 8.19 लाख रुपए की ठगी कबूली है।

मामले को लेकर किरण यादव, एडीसीपी, क्राइम, लखनऊ ने बताया कि गुरुवार को लखनऊ पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा मोबाइल चोरी, लूट और बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

मामले की जांच में यह सामने आया है कि यह गिरोह मोबाइल चोरी और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद, फोन के सिम को निकालकर अपने डिवाइस में लगाकर बैंक खातों से पैसों की ठगी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिवत कार्रवाई करने में जुटी है।

बता दें कि साइबर फ्रॉड के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला गुरुवार को मुंबई से सामने आया, जहां मुंबई साइबर पुलिस ने फर्जी एप्लीकेशन पैकेज फाइल के जरिए मोबाइल हैक करके ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस मामले में पुलिस ने झारखंड और दिल्ली से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.

Advertisement
Advertisement
×