Maharashtra School Holiday: प्रशासन का बड़ा फैसला, 26 जुलाई को इन जिलों के सभी स्कूल और कॉलेजे रहेंगे बंद
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। अलग-अलग हिस्सों में हो रही मानसूनी बारिश के कारण लोगों का हाल बेहाल है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, रायगढ़ और रत्नागिरी के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश जारी रह सकती है।
भारी बारिश की चेतावनी के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों और कॉलेजों को शुक्रवार के लिए बंद कर दिया गया है।
📢 The weather and rainfall in Mumbai are normal at present, allowing life in the metropolitan city to proceed smoothly.
➡️ As a result, all schools and colleges in the Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) area will remain open on a regular basis tomorrow, Friday, 26th July…
— माझी Mumbai, आपली BMC (@mybmc) July 25, 2024
वहीं, रायगढ़ प्रशासन द्वारा जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, भारी बारिश के कारण जिले के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
Maharashtra | Schools and colleges in Raigad to remain closed tomorrow, 26th July in the wake of heavy rainfall alert: Raigad administration pic.twitter.com/lMSDTjk6GO
— ANI (@ANI) July 25, 2024
इसी तरह, ठाणे में भी सभी स्कूल और कॉलेज "भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर" बंद रहेंगे। शुक्रवार-26 जुलाई को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
महाराष्ट्र | भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर ठाणे में कल 26 जुलाई को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे: ठाणे नगर निगम
IMD ने 26 जुलाई तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। pic.twitter.com/L2MjVgh5qF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2024
ठाणे और रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा बीएमसी द्वारा मुंबई शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी छुट्टी घोषित करने के कुछ घंटों बाद आई है। छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं क्योंकि महाराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह 8:30 बजे तक मुंबई शहर में 44 मिमी , पूर्वी उपनगरों में 90 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में स्थिति का जायजा लिया है।