India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

संसद की सुरक्षा में चूक को Mamata Banerjee ने बताया गंभीर मामला

05:16 PM Dec 17, 2023 IST
Mamata Banerjee
Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नये संसद भवन में सुरक्षा चूक मामले पर रविवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि यह काफी गंभीर मामला है।बता दें बनर्जी ने दिल्ली रवाना होने से पहले यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘संसद की सुरक्षा में सेंध एक गंभीर मामला है। एक बड़ी चूक हुई। केंद्रीय गृह मंत्री पहले ही यह स्वीकार कर चुके हैं।

ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना

उन्हें इसकी जांच करने दीजिए।’’बनर्जी ने स्वास्थ्य केंद्रों को भगवा रंग में रंगने संबंधी केंद्र के निर्देश का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पार्टी यह भी तय करने की कोशिश कर रही है कि लोगों को क्या खाना या पहनना चाहिए।

20 दिसंबर को पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की यात्रा पर रवाना हुई हैं।पश्चिम बंगाल की बकाया धनराशि जारी करने की मांग को लेकर वह 20 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article