India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

राष्ट्रपति,उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने देशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई

05:30 AM Aug 26, 2024 IST
Advertisement

राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है और लोक कल्याण तथा देश की प्रगति की कामना की है।
श्रीमती मुर्मु ने रविवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आइए इस अवसर पर, हम भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को आत्मसात करें तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने का संकल्प लें। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मैं, सभी देशवासियों और विदेशों में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। जनमाष्टमी के दिन हम भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते हैं। खुशी का यह त्योहार हमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है। श्रीमद्भगवद्गीता,श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच का संवाद है, संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा और ज्ञान का शाश्वत ह्मोत है।’’

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में लोगों को नीतिपरायणता के मार्ग को अपनाने का आह्वान करते हुए सभी के कल्याण के लिए काम करने की अपील की है।
उपराष्ट्रपति ने कहा है कि जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! दिव्य प्रेम, ज्ञान और कर्तव्यपरायणता के पर्याय भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित जन्माष्टमी का यह पर्व आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
यह पर्व धर्म के शाश्वत मूल्यों को उजागर करते हुए अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देता है और हमें इस मार्ग पर जीवन जीने के महत्व का एहसास देता है। जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों पर चिंतन कर उनके अनुरूप जीवन जीने का प्रयास करें जिससे हमारे समाज में एकता, शांति और सछ्वाव का वास हो।
आइए, इस दिव्य अवसर पर हम नीतिपरायणता के मार्ग को अपनाएँ और सभी के कल्याण को समर्पित होकर काम करने का संकल्प लें।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को जन्माष्टमी की दीं शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में ‘लखपती दीदी’ महासम्मेलन की शुरुआत जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से की और लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार छत्तीसगढ़ में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री पटेल ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की दी शुभकामनाएं
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोमवार 26 अगस्त को मनाए जाने वाले श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व जन्माष्टमी के अवसर पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री पटेल ने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव का परम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाने वाला जन्माष्टमी का पर्व समाज में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा बंधुत्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

विजयवर्गीय ने जन्माष्टमी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं दी हैं।
श्री विजयवर्गीय ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान कृष्ण ने हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है। उनका प्रेरणादायी जीवन हम सबको इस मार्ग पर चलने की सीख देता है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ यादव ने कहा है कि धर्म की रक्षा और अधर्मियों का नाश करने स्वयं भगवान को श्रीकृष्ण स्वरूप में पृथ्वी पर आना पड़ा। उन्होंने संसार को पाप, अधर्म, अत्याचार से मुक्त कर धर्म की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नन्हे कान्हा से योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण बनने के लिए घनश्याम श्रीकृष्ण को मनुष्य की भांति जीवन की अनेक बाधाएं, संघर्ष, दु:ख, कष्ट, अपमान तथा पीड़ाओं को सहन करना पड़ा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने संसार को फल की इच्छा छोड़कर केवल अच्छे कर्म कर स्वयं पर विश्वास करने की शिक्षा दी। संसार को भगवान श्रीकृष्ण से मित्रता की जो शिक्षा मिली, वह अनुकरणीय है। श्रीकृष्ण ने नारी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका आदर्श जीवन हर युग में प्रासंगिक और प्रेरणादायी है।
डॉ यादव ने प्रदेश के नागरिकों विशेषकर युवाओं से भौतिकता की चमक-दमक में अपने पौराणिक इतिहास को विस्मृत न होने देने और जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाने का आव्हान किया है।

Advertisement
Next Article