W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नागालैंड के मोन में भीषण लैंडस्लाइड; मलबे में तब्दील हुए कई मकान, 3 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नागालैंड के मोन में रविवार सुबह भारी बारिश के बाद भीषण भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 13 मकान मलबे में तब्दील हो गए, जबकि 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
05:27 PM Jul 19, 2026 IST | Rohit Singh
नागालैंड के मोन में रविवार सुबह भारी बारिश के बाद भीषण भूस्खलन हुआ। इस हादसे में 13 मकान मलबे में तब्दील हो गए, जबकि 3 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
नागालैंड के मोन में भीषण लैंडस्लाइड  मलबे में तब्दील हुए कई मकान  3 शव बरामद  रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Nagaland Mon Landslide

Nagaland Mon Landslide : नागालैंड के मोन शहर से एक बेहद दर्दनाक खबर आ रही है। यहां की डिफेंस कॉलोनी में रविवार सुबह मूसलाधार बारिश के बाद भीषण लैंडस्लाइड हो गया। इस अचानक आई प्राकृतिक आपदा ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है। देखते ही देखते करीब 10 से 13 पक्के मकान ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गए और कुछ घर पानी के तेज बहाव में बह गए।

Advertisement

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। मोन के डिप्टी कमिश्नर वेन्येई कोन्याक के मुताबिक, रेस्क्यू टीम ने अब तक मलबे से तीन शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, चार अन्य लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका है, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertisement

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), स्थानीय पुलिस, असम राइफल्स और लोकल वॉलेंटियर्स तुरंत एक्शन में आ गए। सभी टीमें संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। हालांकि, लगातार हो रही बारिश और दरकती हुई पहाड़ी मिट्टी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कीचड़ और मलबे की वजह से भारी मशीनों को मौके तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद बचाव दल युद्धस्तर पर काम कर रहा है।

Advertisement

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तुरंत हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही, मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए आस-पास के संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट होने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते अभी भी लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है, इसलिए लोग पूरी तरह सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें - सर्वदलीय बैठक में उलटफेर? ‘इंडिया’ अलायंस से दूर हुई DMK, महिला आरक्षण और परिसीमन पर NDA को समर्थन के संकेत

Advertisement
Author Image

Rohit Singh

View all posts

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×