IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Modi in Moscow : 'दुनियां बदलते हुए भारत को देखकर अचंभित है' माॅस्को में बोले पीएम मोदी

01:12 PM Jul 09, 2024 IST
Modi in Moscow
Advertisement

Modi in Moscow : रूस की दो दिवसीय यात्रा पर आए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को माॅस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'दुनियां बदलते हुए भारत को देखकर अचंभित है' आगे पीएम ने कहा, आज भारत एक ऐसे देश के रूप में चमक रहा है जो दुनिया को डिजिटल लेनदेन का सबसे विश्वसनीय मॉडल दे रहा है।'

Highlight :

माॅस्को में भारतीय समुदाय को पीएम ने किया संबोधित

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में भारत ने जो विकास की गति हासिल की है, उसे देखकर दुनिया हैरान है। उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए भारत के पीएम के रूप में शपथ लिए एक महीना हो गया है। मैं तीन गुना ज्यादा ताकत से, तीन गुनी गति से काम करूंगा और ये भी संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में 3 नंबर भी मौजूद है।'

तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना लक्ष्य- पीएम

उन्होंने कहा, 'सरकार का लक्ष्य है कि तीसरे कार्यकाल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया जाए और गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाए जाएं। सरकार का लक्ष्य है कि तीसरे कार्यकाल में 3 करोड़ लखपति दीदियां बनाई जाएं। हम हिंदुस्तान के गांवों में चल रहे महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त करना चाहते हैं, हम चाहते हैं कि मेरे तीसरे चरण में गांव की गरीब महिलाओं में से 3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनें, यानी उनकी सालाना आय 1 लाख रुपये से ज्यादा हो और ये हमेशा बनी रहे। यह एक बड़ा लक्ष्य है, लेकिन जब आप जैसे लोग हमें आशीर्वाद देते हैं, तो बड़े से बड़े लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।

भारत वो देश है जो दुनिया को डिजिटल लेनदेन का सबसे विश्वसनीय मॉडल दे रहा है- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि जब लोग विदेश से देश में आते हैं, तो उन्हें लगता है कि भारत बदल रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश से आए लोग भारत में बदलाव को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। पिछले एक दशक में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज का भारत यह सुनिश्चित करता है कि वह जो लक्ष्य निर्धारित करता है, उसे हासिल करे। आज भारत वो देश है जो चंद्रयान को चांद के उस हिस्से तक ले जाता है, जहां दुनिया का कोई दूसरा देश नहीं पहुंच पाया। आज भारत वो देश है जो दुनिया को डिजिटल लेनदेन का सबसे विश्वसनीय मॉडल दे रहा है।

भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम

पीएम ने कहा, आज भारत एक ऐसा देश है जो सामाजिक क्षेत्र की नीतियों के जरिए लोगों को सशक्त बना रहा है। आज भारत एक ऐसा देश है, जिसके पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। जब आप लोगों ने मुझे 2014 में पहली बार देश की सेवा करने का मौका दिया था, तब सैकड़ों स्टार्टअप थे, आज लाखों स्टार्टअप हैं। आज भारत एक ऐसा देश है जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट दाखिल कर रहा है और शोध पत्र प्रकाशित कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article