IndiaWorldDelhi NCRUttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir BiharOther States
Sports | Other GamesCricket
HoroscopeBollywood KesariSocialWorld CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Modi का युवाओं से आग्रह, वंशवान की राजनीती पे कसा तंज

03:42 PM Jan 12, 2024 IST
Advertisement

प्रधान मंत्री Narendra Modi के अनुसार, आज भारत के युवा इक्कीसवीं सदी की सबसे भाग्यशाली पीढ़ी हैं और अमृत काल के दौरान देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, उन्होंने वंशवाद की राजनीति के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Highlights:

मोदी ने यहां 27वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वंशवादी राजनीति ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है और उन्होंने युवाओं से यथाशीघ्र मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है। यदि युवा मतदान कर अपने राजनीतिक विचार प्रकट करेंगे तो देश का भविष्य अच्छा होगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले लोग भारत के लोकतंत्र में नयी ऊर्जा और शक्ति ला सकते हैं। श्री अरविंद और स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिबद्धता और बुद्धिमत्ता होने के कारण उनमें अमृत काल में इतिहास रचने की क्षमता है।

राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन हर साल 12 से 16 जनवरी तक किया जाता है। स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी को मनाई जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत शीर्ष पांच वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यह अपनी प्रतिबद्धता और युवाओं की क्षमता के कारण शीर्ष तीन स्टार्ट-अप परिवेश वाले देशों की सूची में शामिल है।’’ उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत में सबसे सस्ता मोबाइल डाटा विश्व के लोगों को चौंका रहा है। मोदी ने कहा, ‘‘हमें विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है।’’ उन्होंने कहा कि विश्व आज भारत को कौशल प्राप्त कार्यबल वाले देश के रूप में देख रहा है। उन्होंने नागरिकों से, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देशभर के मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के युवा योग और आयुर्वेद के ‘ब्रांड अंबेसडर’ बन रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article