India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Mohan Charan Majhi ने Odisha के सीएम के रूप में लिया शपथ

06:30 PM Jun 12, 2024 IST
Advertisement

Highlights:

ओडिशा ( Odisha ) के मनोनीत मुख़्यमंत्री मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) ने गुरुवार यानी आज जनता मैदान स्थित मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा मंत्रिमंडल में दो डिप्टी CM कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिदा के साथ 13 मंत्री भी शपथ लिया। गौरतलब है की राज्य में भाजपा को 78 सीटों के बहुमत से राज्य में पहली बार सरकार बनाने का मौका मिला है।

PM मोदी समेत नवीन पटनायक भी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, हरियाणा, गोवा और उत्तराखंड के CM भी भुवनेश्वर के जनता मैदान पहुंच चुके हैं। इस शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मंच पर मौजूद रहे। बता दें कि मोहन चरण माझी ( Mohan Charan Majhi ) आज पूर्व सीएम और बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया था।

BJP को मिली है अद्वितीय जीत

ओडिशा ( Odisha ) विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिली हैं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है। लोकसभा चुनाव में भी पहली बार भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है।

राज्य की 21 सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली है। BJD और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। यानी भाजपा को इस बार 12 सीटों का फायदा है।

Mohan Charan Majhi के रूप में 24 साल बाद Odisha को मिलेगा आदिवासी CM

ओडिशा को ( Mohan Charan Majhi )  के रूप में 24 साल बाद आदिवासी CM मिलने जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी CM थे। उसके बाद गिरिधर गमांग दूसरे आदिवासी मुख्यमंत्री बने। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार CM रहे। अगस्त 2022 में उनका निधन हो गया था। बिस्वाल के बाद कांग्रेस यहां कभी सत्ता में नहीं रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article